फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today electricity supply to 50 villages will remain closed for 12 hours

Balrampur News: आज 50 गांवों की 12 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 14 Apr 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Today electricity supply to 50 villages will remain closed for 12 hours
श्रीदत्तगंज के जिगना उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों की गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के कारण 50 गांवों में सोमवार को 12 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गर्मी में एक साथ पूरे दिन आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए क्षमता वृद्धि जरूरी है। श्रीदत्तगंज के जिगना स्थित उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि होनी है। इसके लिए सोमवार की सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक करीब 12 घंटे उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

इस कार्य के बाद उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए से बढ़कर दस एमवीए की जानी है। इसके चलते इस उपकेंद्र से जुड़े गौर फीडर के ग्राम रामपुर बगनहा, पटियाला ग्रिंट, गौर खास, गोदहना, त्रिलोकपुर, गुमड़ी, चहटवा, मलुकपुर, गैहरवा, कालिंजर ग्रिंट, अगया बुजुर्ग, मुजहनी, बंगवा, महदेईया स्टेट आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मनियरिया फीडर के ग्राम जिगना, संझवल, बदवालिया, महुआ इब्राहिम, पड़री रैकवर, चवई खुर्द, ढोवाडाबर, इटई मैदा, गालिबपुर, विशम्भरपुर, श्रीदत्तगंज, कांधभारी, गुलवरिया, तिसाह, बंजरहा, खरदौरी, बायभीट, मझारी वाछिल, मनियरिया, केरावगढ़ आदि गांवों की आपूर्ति ठप रखी जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि कटाैती को देखते हुए जरूरी कार्य समय से कर लें, जिससे पानी आदि की किल्लत न हो।

ग्रामीणों से कार्य में सहयोग की अपील
उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की कार्रवाई की जानी है। इससे कटाैती तय की गई है, ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई है। कार्य में सहयोग की अपील किया गया है।
-रमेश मौर्य, एसडीओ बिजली उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed