फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   To increase voting percentage, a five km long human chain will be formed

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पांच किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाएंगे शिक्षक व छात्र

Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
To increase voting percentage, a five km long human chain will be formed
बलरामपुर। यूपी सेल्फ फाइनेंस स्कूल प्रिंसिपल/मैनेजर वेलफेयर एसोसिएशन की मंडल स्तरीय बैठक बुधवार को नगर के शारदा पब्लिक स्कूल सभागार में हुई। बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान चुनाव में मतदान के प्रति लोगों जागरूक करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पांच किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि निजी स्कूलों की तरफ से स्कूल महोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही है। इस महोत्सव में स्पोर्ट्स, डिबेट व कल्चरल एक्टिविटी के साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अभय श्रीवास्तव एवं जिला सचिव रितेश अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। निजी स्कूलों का वाहन अधिग्रहण किया जा रहा है। पिछले चुनाव में स्कूलों का अधिग्रहण वाहनों का बकाया धनराशि अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक डॉ. नितिन शर्मा, जिला संयोजक डॉ. अविनाश पांडेय ने स्कूल महोत्सव आयोजन के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। बैठक को संयुक्त सचिव असलम शेर खान व अंसार अहमद अफरोज खान ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पांच किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. रमाकांत वर्मा, विनोद सिंह कलहंस, डॉ. पम्मी पांडेय, वीर गौरव सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, कृष्णा बोस, सरदार मंजीत सिंह व अक्षत पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed