फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   TLM of KhagiJot school will be applied in schools of the state

प्रदेश के स्कूलों में लागू होगा खगईजोत स्कूल का टीएलएम

Tue, 02 Feb 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
TLM of KhagiJot school will be applied in schools of the state
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खगईजोत का टीएलएम रोल मॉडल बन गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने छात्रों में गणित व भाषा की रुचि को बढ़ाने के लिए इसे प्रदेश के स्कूलों में लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खगईजोत में तैनात हेडमास्टर अनीता कुशवाहा ने कई रोचक शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार की हैं। इसमें मौखिक भाषा, ध्वनि जागरूकता, डिकोडिंग शब्द भंडार व पठन पाठन के सरल उपाय बताए गए है।
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए हेडमास्टर ने कैलेंडर, घड़ी, धारिता, भिन्न, जोड़ व घटाव आदि विषयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए किट तैयार की है। मॉडल प्रस्तुति के लिए इस किट को राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद लखनऊ भेजा गया था, जिसे बेसिक शिक्षा निदेशालय ने चयनित कर लिया है। 27 से 29 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश से ऐसे शिक्षकों को बुलाया गया था, जिसमें हेडमास्टर के ध्वनि जागरूकता व लेखन मॉडल को विशेष स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठन कौशल मॉडल में पढ़ते जाओ, अंक बढ़ाते जाओ, डिकोडिंग मॉडल में पकड़ो मछली बोलो शब्द मॉडल का चयन किया गया है। यह दोनों मॉडल अब प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण अधिगम सामग्री किट में शामिल किए जाएंगे। हेडमास्टर की इस उपलब्धि पर उप शिक्षा निदेशक / डायट प्राचार्य विनय मोहन वन, बीएसए, डीसी निरंकार पांडेय, मोहित देव त्रिपाठी, एनके सिंह, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed