फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Till date chance of data feeding in smartphone plan

लैपटॉप/स्मार्टफोन योजना में डाटा फीडिंग का आज तक मौका

Sun, 14 Nov 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Till date chance of data feeding in smartphone plan
बलरामपुर। लैपटॉप/स्मार्टफोन योजना में डाटा फीडिंग करने का सिर्फ 15 नवंबर तक मौका है। उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों व प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों व युवाओं को लैपटॉप/स्मार्टफोन दिए जाएंगे इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीएम श्रुति की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी की तरफ से अपील की गई है।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि शासन ने स्नातक, तकनीकी शिक्षा, पॉलीटेक्निक, पैरामेडिकल, नर्सिंग कोर्स, कौशल विकास की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल कारीगरों, एक जनपद, एक उत्पाद और स्वरोजगार योजनाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को निशुल्क लैपटॉप/स्मार्टफोन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने प्रत्येक डिग्री कॉलेजों, शिक्षण व तकनीकी संस्थानों में लाभार्थियों का डाटा फीड कराने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया है। लाभार्थियों का डाटा फीडिंग कार्य 15 नवंबर तक हर हाल में पूरा करा लिया जाएगा।
डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी में एडीएम के साथ सीडीओ रिया केजरीवाल, एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव को सदस्य के रुप में नामित किया गया है।

जिला स्तरीय कमेटी की तरफ से सभी उच्च शिक्षा संस्थानों व स्वरोजगार योजनाओं में प्रशिक्षण दिलाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों से निर्धारित अवधि में डाटा फीड कराने की अपील की गई है जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों व युवाओं को निशुल्क लैपटॉप/स्मार्टफोन मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed