फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tiddi

जिलेभर में टिड्डियों का हमला, प्रशासन परेशान

Wed, 15 Jul 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tiddi
फोटो-3-बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पेड़ पर हमला करती टिड्डियां - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिलेभर में टिड्डी दल के हमले से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल व पेड़ों को टिड्डियां व्यापक नुकसान पहुंचा रही हैं। धूप में थाली, ड्रम व डंडा आदि लेकर किसान खेतों में दौड़ रहे हैं। टिड्डियों को भगाने की प्रशासनिक तैयारी नाकाफी दिख रही है। कई क्षेत्रों में एकसाथ हो रहे टिड्डियों के हमले से प्रशासन चकरघिन्नी बना हुआ है। मंगलवार रात डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने देवीपाटन गांव पहुंचकर रसायन का छिड़काव कराया। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को सर्च ऑपरेशन चलाकर टिड्डी दल को समाप्त करने तथा फसलों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से रेहरा बाजार, उतरौला, गौरा चौराहा, बलरामपुर नगर, बलरामपुर देहात, तुलसीपुर, गैसड़ी, जरवा, पचपेड़वा, शिवपुरा व महराजगंज तराई आदि क्षेत्रों में टिड्डियों का आगमन लगातार बना हुआ है। मंगलवार देर शाम बलरामपुर नगर के ऊपर उड़तीं टिड्डियां शहरवासियों को घंटों परेशान करती रहीं। बुधवार को महराजगंज तराई क्षेत्र के कंदैला, बदलपुर, उदईपुर, छतुआपुर, नरायनपुर, जहानडीह, रुद्रपुर, गुलरिहा, दुदरा, महादेव गोसाई, महदेईया, मोतीपुर, केवलपुर, बड़वा, रतनपुर, खैरा, रजवापुर, भभरी, बरदहवा, तिवारीडीह आदि गांवों में टिड्डियों ने फसलों व पेड़ों पर जमकर हमला बोला। किसान खेतों में थाली बजाते हुए डंडा लेकर दौड़ते दिखे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को जिले में बड़ी संख्या में टिड्डी दल का आक्रमण हुआ है। टिड्डी दल से बचाव व खात्मे के लिए जिलेभर में फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियां व ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा रसायन का छिड़काव कराया गया है। एक फायरब्रिगेड की गाड़ी बलरामपुर, दो गाड़ी तुलसीपुर तथा एक-एक फायरब्रिगेड की गाड़ी गैसड़ी व पचपेड़वा में तैनात की गई है। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार रात देवीपाटन गांव में स्वयं मौजूद रहकर टिड्डी दल पर फायरब्रिगेड की गाड़ी से रसायन का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed