{"_id":"5f9af0d58ebc3e679f0b9b11","slug":"thukrajot-power-house-will-be-rejuvenated-with-three-crore-balrampur-news-lko5476514102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से होगा ठकुराजोत बिजली घर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से होगा ठकुराजोत बिजली घर का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक के ठकुराजोत गांव में बने बिजली घर का तीन करोड़ रुपये से कायाकल्प कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। 30 साल पहले गांव में बिजली घर का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में बिजली घर के सभी उपकरण गायब हो चुके हैं। प्रयोग ने होने से बाकी बचे उपकरणों में जंग लग चुका है। बिजली घर का जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र के तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर सुनील कुमार के साथ ठकुराजोत गांव के विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर पुन: संचालन कराने की कवायद शुरू की है। एक्सईएन ने बताया कि बीते चार अगस्त को तुलसीपुर विधायक के साथ ठकुराजोत विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया था। विद्युत उपकेंद्र का फिर से निर्माण कराने के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
शासन से बजट मंजूर कराने के लिए विधायक के साथ विभाग की तरफ से भी काफी प्रयास किया जा रहा है। ठकुराजोत गांव में विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के तीन लाख लोगों को बेहतर वोल्टेज के साथ 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। 30 साल पहले उपकेंद्र को बलरामपुर बिजली घर से जोड़ा गया था।
विज्ञापन
बीच में राप्ती नदी होने के कारण बरसात के समय आई बाढ़ व कटान से आसपास के तमाम पोल व बिजली के तार पानी में बह गए थे जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र का संचालन सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सका और क्षेत्र के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका। इस बार विद्युत उपकेंद्र को तुलसीपुर के बिजली घर से जोड़ा जाएगा जिससे बाढ़ व बरसात के समय संसाधनों के क्षतिग्रस्त होने का कोई खतरा नहीं रहेगा।
बजट मिलते ही शुरू होगा निर्माण
ठकुराजोत विद्युत उपकेंद्र का जीर्णोद्धार कराने के लिए शासन को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में ही बजट मंजूर होने की उम्मीद है। शासन से बजट मिलते ही उपकेंद्र का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा।
- ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता पावर कारपोरेशन