{"_id":"6ae4d32e4752792678057d14","slug":"through-pen-brush-and-art-the-youth-have-sketched-a-vision-of-a-developed-india-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157171-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कलम, कूची और कला से युवाओं ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कलम, कूची और कला से युवाओं ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर
Fri, 30 Oct 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को जय पैलेस में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने कलम, कूची और कला के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर उकेरी। किसी ने कविता लेखन के जरिए अपने विचार व्यक्त किए तो किसी ने पेंटिंग के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को रंग दिए। वहीं, लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी स्कूल तुलसीपुर, एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर, एमपीपी इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और एमडीके गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समूह लोकगीत और समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में एमएलके पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, नुक्कड़ नाटक में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अव्वल रहे। कविता लेखन प्रतियोगिता में नमन श्रीवास्तव और पेंटिंग प्रतियोगिता में आकाश ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शेफाली पांडेय, मांडवी तिवारी, शुचि, आशीष कुमार वर्मा, कन्हैया प्रजापति और सौरभ तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पारिजात त्रिपाठी ने किया। विजेता प्रतिभागियों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी और सदर विधायक प्रतिनिधि आकाश पांडेय ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्ञान बाबू तिवारी, संदीप चौधरी, शक्ति मिश्रा, वरिष्ठ सहायक सैयद रजा इमाम रिजवी तथा पीआरडी स्वयंसेवक ठाकुर प्रसाद पांडेय, शिव शंकर उपाध्याय, गौरव श्रीवास्तव और सनत पांडेय मौजूद रहे।