{"_id":"64ad9458c4779e9c560b2638","slug":"three-schools-found-operating-without-recognition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-975-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना मान्यता के संचालित मिले तीन विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना मान्यता के संचालित मिले तीन विद्यालय
Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को क्षेत्र में संचालित विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। मान्यता संबंधी अभिलेख न दिखाने पर तीनों के संचालकों को नोटिस दिया गया है।
बीईओ शमशेर सिंह ने बताया कि गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के भोजपुर संतरी चौराहे पर न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल का संचालन बिना मान्यता के हो रहा था। विद्यालय का प्रबंधक मान्यता अजय चौधरी संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। उसे विद्यालय बंद करने का नोटिस दिया गया है। भोजपुर चौराहे पर ही सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के छात्र पढ़ते मिले। जबकि विद्यालय की मान्यता केवल प्राथमिक स्तर तक की ही है। कक्षा छह से आठ तक बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित मिलने पर प्रबंधक विनोद चौधरी को नोटिस दिया गया।
कठौआ जगदीशपुर चौराहे पर संचालित मनोहर लाल मिश्र स्मारक शिक्षण संस्थान की भी जांच की गई। यहां अध्यापक उपस्थिति पंजिका और शिक्षण संबंधित अन्य अभिलेख नहीं मिले। संचालक को अभिलेख पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह बीईओ ने बिना पंजीकरण के संचालित कई कोचिंग संस्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को 15 दिन के अंदर छात्र संख्या के आधार पर पंजीकरण कराने और शिक्षण संस्थानों की मान्यता लिए लिए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर एआरपी अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।