फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three more corona positive including woman in Balrampur

बलरामपुर में महिला समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव

Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Three more corona positive including woman in Balrampur
बलरामपुर। जिले में बुधवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में एक महिला सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए दो लोग नगर क्षेत्र व एक शिवपुरा ब्लॉक के निवासी हैं। पॉजिटिव पाई गई महिला को लेवल-2 हॉस्पिटल बहराइच व दो लोगों को लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया है। तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बुधवार की रात जिले में आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर नगर क्षेत्र के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में एक महिला व एक बालक पॉजिटिव पाया गया है। टेढ़ी बाजार मोहल्ले में पूर्व में ही एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी व्यक्ति के संपर्क में आए 75 वर्षीय महिला व 13 वर्षीय बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला की उम्र अधिक होने के कारण उन्हें इलाज के लिए लेवल-2 हॉस्पिटल बहराइच में शिफ्ट कराया गया है जबकि बालक को लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में ही भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह शिवपुरा ब्लॉक के रामनगर गांव में भी एक 20 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस गांव में काफी लोग मुंबई से घर लौटे हैं। युवक भी करीब एक माह पहले मुंबई से घर लौटा था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर युवक को इलाज के लिए लेवल-1 हास्पिटल बलरामपुर में शिफ्ट किया गया है। गांव में बाहर से आए लोगों की शीघ्र ही सैंपलिंग कराई जाएगी। पॉजिटिव मिले तीनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के परिवारीजनों को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने भी पॉजिटिव पाए गए लोगों के घर से 250 मीटर की परिधि को हॉट स्पॉट घोषित कर सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 61 हो गई है। इनमें से 51 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या नौ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed