{"_id":"654a82682af77bb3c10647a9","slug":"three-member-team-inspected-and-tested-the-quality-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4311-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण कर परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण कर परखी गुणवत्ता
Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के लिए तीन दिवसीय टीम ने मंगलवार को सघन निरीक्षण किया। मंडल स्तरीय टीम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था व गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राज कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कायाकल्प आवार्ड योजना के तहत अस्पताल का एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया। इनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल की गुणवत्ता परखने के लिए श्रावस्ती जिले से क्वालिटी एश्योरेंस सेल के जिला परामर्शदाता राम समुझ चौधरी, डिवीजनल प्रोग्राम मैनेजर देवनाथ रंजन व बहराइच के जिला परामर्शदाता डा. शैलेन्द्र तिवारी मंगलवार को चिकित्सालय पहुंचे। क्वालिटी मैनेजर डा. रुचि पाण्डेय ने बताया कि टीम ने बायो मेडिकल वेस्ट, संक्रमण के फैलाव को रोकने के उपाय, ओपीडी व परिसर की साफ-सफाई को देखा।
इसके साथ ही टीम ने कर्मियों का प्रशिक्षण, हैंड वासिंग, संक्रमित कचरों के निस्तारण की व्यवस्था एवं कर्मियों की वर्दी से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ ही निरीक्षण के लिए निर्धारित 21 बिंदुओं पर अस्पताल की गुणवत्ता को जांचा। टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस मौके पर क्वालिटी एश्योरेंस की जिला परामर्शदाता अनामिका सिंह व डा. एके यादव सहित तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।