{"_id":"6092aa0f8ebc3ec1993dcc08","slug":"three-killed-70-positive-in-balrampur-balrampur-news-lko5769205141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 70 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 70 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
जिले में 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तुलसीपुर के ग्राम लौकहवा निवासिनी शमशुन्निशा (65) को बुखार व खांसी की शिकायत पर दो मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान चार मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तुलसीपुर रानी बाजार निवासी अफसाना खातून (42) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर चार मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई।
इसी तरह वाहिदनगर बलरामपुर निवासी जगदंबिका प्रसाद (78) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर 29 अप्रैल को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही हाईपर टेंशन से ग्रसित थे।
चार मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 70 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोंगों में बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के धुसाह एवं बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा में चार-चार व्यक्ति शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5591 हो गई है। 4358 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 81 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1152 हैं।