{"_id":"66e4b04484c2fd12f00c1ce8","slug":"three-hospitals-are-ready-three-lakh-people-will-get-treatment-balrampur-news-c-99-1-slko1019-114375-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन अस्पताल बनकर तैयार, तीन लाख को मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन अस्पताल बनकर तैयार, तीन लाख को मिलेगा इलाज
Sat, 14 Sep 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले आकांक्षी ब्लॉकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए तीन अस्पतालों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इन अस्पतालों के निर्माण के मानक व गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच टीम की रिपोर्ट मिलते ही सभी अस्पतालों को विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
गैसड़ी विकास खंड के भोजपुर थारू में 52 लाख 74 हजार रुपये की लागत से होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। इसी तरह श्रीदत्तगंज ब्लॉक में चार करोड़ 80 लाख 55 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया तथा 45 लाख 68 हजार रुपये की लागत से यूनानी चिकित्सालय महदेइया का निर्माण कराया गया है। इन अस्पतालों के गुणवत्ता की जांच के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण तथा सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की तीन सदस्यीय टीमें गठित की गई है। गठित टीम की जांच रिपोर्ट मिलते ही अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण कर दिया जाएगा।
तीन लाख आबादी को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
-- गैसड़ी व श्रीदत्तगंज ब्लॉकों में बने तीनों अस्पतालाें के संचालन शुरू होने से क्षेत्र की तीन लाख से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासी संतोष कुमार, मोहित, राजेंद्र, सुरेश व इकबाल आदि का कहना है कि अस्पतालों न होने से मरीजाें को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अथवा अन्य सीएचसी पर जाना पड़ता था। इन लोगों ने जल्द से जल्द अस्पताल का संचालन शुरु कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिलते ही कराया जाएगा हस्तांतरण
-- गैसड़ी में होम्योपैथ व श्रीदत्तगंज में सीएचसी व यूनानी अस्पताल निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें विभाग को हस्तांतरण करा दिया जाएगा। जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ