फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   three found corona positive

तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
three found corona positive
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार की रात व गुरुवार को जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार की रात रेहरा बाजार ब्लॉक के गिरवा गांव में भाई-बहन संक्रमित पाए गए थे। इसी दिन बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। गुरुवार को भी पचपेड़वा ब्लॉक में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है।
विज्ञापन

सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों को स्थिति गंभीर न होने पर होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने तथा घर के सदस्यों से दूरी बनाए रखने सुझाव दिया गया है। सभी लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में अब तक 7509 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है इनमें से 7357 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 139 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed