फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three doctors found guilty of fraud in the investigation of a sealed hospita

Balrampur News: सील अस्पताल की जांच में फर्जीवाड़ा, तीन चिकित्सकों पर एफआईआर

Mon, 04 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three doctors found guilty of fraud in the investigation of a sealed hospita
बलरामपुर। उतरौला रोड स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास संचालित मेडिवे अस्पताल को सील करने के साथ ही तीन चिकित्सकों पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से एलोपैथिक चिकित्सा से संबंधित वैध डिग्री और पंजीकरण प्रमाणपत्र मांगे गए, लेकिन कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्वति की डिग्री पर आपरेशन तक किए जाने की बात सामने आई। जांच टीम की रिपोर्ट पर कोतवाली देहात पुलिस ने डॉ. भक्त दर्शन कोटियाल, डॉ. संतोष कुमार यादव और डॉ. प्रतिभा यादव पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed