{"_id":"60a289698ebc3ecc2b6c016a","slug":"three-dead-from-corona-79-positive-including-18-prisoners-balrampur-news-lko578418369","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 18 कैदी सहित 79 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 18 कैदी सहित 79 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे है।
सोमवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिले में 18 कैदियों सहित 79 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम अगया बुजुर्ग निवासी बिंदू पांडेय (34) को सर्दी व बुखार की शिकायत पर नौ मई को सतीश चंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल गोंडा में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान 16 मई को उनकी मौत हो गई। सागर नर्सिंग होम श्रीदत्तगंज निवासी कपिलदेव (55) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर एएसएमसी लेवल-2 हॉस्पिटल बस्ती में 11 मई को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 16 मई को उनकी मौत हो गई।
इसी तरह बलरामपुर ब्लॉक के ग्राम सरदारगढ़ टेंगनहिया मानकोट जबदहा निवासी आशुतोष मिश्रा (46) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 14 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 16 मई को इनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के 18 कैदियों सहित जिले में कुल 79 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक उतरौला के ग्राम इमिलिया बनघुसरा में 12 व गैसड़ी के ग्राम चौकिया में 8 लोग शामिल है।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6840 हो गई है। 5636 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 116 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1088 है।