फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three corona patients died in Balrampur, 73 positive

तीन कोरोना मरीजों की मौत, 73 मिले पॉजिटिव

Sun, 16 May 2021 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Three corona patients died in Balrampur, 73 positive
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना की स्थिति भयावाह होती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे है। रविवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 23 कैदियों सहित 73 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तुलसीपुर ब्लाक के महराजगंज तराई निवासिनी आयशा खातून (35) को सर्दी व बुखार की शिकायत पर 13 मई को तथा श्रीदत्तगंज ब्लाक के बदौलिया महुआ इब्राहिम बरगदही निवासी रफतउल्ला (55) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर दो मई को सतीशचन्द्र मेमोरियल हास्पिटल गोण्डा में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान 15 मई को दोनों लोगों की मौत हो गई। इसी तरह बलरामपुर नगर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी अजय सिंह (72) को बुखार व खांसी ककी शिकायत पर 13 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 16 मई को इनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कारागार के 23 कैदियों सहित जिले में कुल 73 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में उतरौला के बरहराकोट, पचपेड़वा के त्रिकोलिया व बलरामपुर के धुसाह गांव के पांच-पांच लोग शामिल है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6761 हो गई है। 5580 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 113 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1068 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed