{"_id":"67c1b94218151769590cc778","slug":"three-arrested-for-getting-land-registered-with-fake-documents-in-balrampur-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बैनामा कराने वाले तीन गिरफ्तार, निबंधन कार्यालय से सांठगांठ कर दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बैनामा कराने वाले तीन गिरफ्तार, निबंधन कार्यालय से सांठगांठ कर दिया अंजाम
Fri, 28 Feb 2025 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:13 PM IST
सार
बलरामपुर में फर्जी दस्तावेज से जमीन बैनामा कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। ये निबंधन कार्यालय से सांठगांठ कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन बैनामा कराकर बेचने व धमकाने के आरोप में उतरौला कोतवाली की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना श्रीदत्तगंज के ग्राम टेढ़वा चुहचुहिया हाल पता अहिरौली पड़री थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर निवासी महेश गिरी उर्फ मिथलेश गिरी, ग्राम फूलपुर राजा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर निवासी अनुपम गुप्त और थाना गौरा चौराहा के रतनपुर निवासी उमाकांत शुक्ल को बिरदा बनियाभारी चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
थाना श्रीदत्तगंज के ग्राम खरदौरी निवासी शिवप्रिया गिरी पत्नी अवधेश गिरी ने उतरौला कोतवाली में दो नवंबर 2023 को तहरीर दिया था। आरोप लगाया था कि निबंधन कार्यालय से साठगांठ करके तीनों लोगों ने जमीन बैनामा कराया था। फर्जी बैनामा के बाद उनकी जमीन को तीसरे पक्ष को बेचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एसपी विकास कुमार ने एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव को मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। उतरौला कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन