{"_id":"5d8659fa8ebc3e014d680dcb","slug":"threat-of-agitation-over-increased-electricity-rates-balrampur-news-lko4828063190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ी दरों को लेकर आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ी दरों को लेकर आंदोलन की धमकी
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर किसानों ने आंदोलन की धमकी दी है। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है। कलेक्ट्रेट गेट पर शनिवार को पंचायत लगाकर किसानों ने चेतावनी दी है। पंचायत के बाद भारतीय किसान यूनियन की तरफ से डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में मौजूद एडीएम वित्त एव राजस्व को सौंपा गया है।
कलेक्ट्रेट गेट पर किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने कहा कि बिजली की बढ़ी कीमतें किसानों की कमर तोड़ रही हैं। बिजली की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेकर किसानों को खुशहाल बनाया जाए। जिले के सभी किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। गन्ना मूल्य का भुगतान न मिलने से किसानों को परिवार को भरण पोषण करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों के खेतों में लगे फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में रखा जाए और किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाया जाए।
पंचायत को जिला सचिव दीनानाथ तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सतगुर यादव, नीरज सिंह, अर्जुन प्रसाद साहू, अशोक आचार्य, झगरु प्रसाद, नरसिंह नरायन, राम पियारे, राम सहाय, हृदय राम कश्यप, नागेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजू पाठक, जै लाल व जगदंबा प्रसाद वर्मा आदि ने संबोधित कर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।