फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Thousands hectare crop wasted due to rain

बारिश से हजारों हेक्टेअर फसल बर्बाद

Tue, 25 Feb 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Thousands hectare crop wasted due to rain
बलरामपुर। तेज हवाओं के साथ सोमवार देर शाम शुरू हुई झमाझम बारिश ने किसानों को बर्बाद करके रख दिया है। खेत व खलिहानों में काटकर रखी सरसों की फसल भीगने से सड़ सकती है वहीं खेतों में आलू की फसल को भी व्यापक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

गेहूं व जौ की फसल खेतों में पसर गई है। तेज हवाओं के कारण गन्ना भी खेत में गिर गया है। बारिश के चलते हुई बिजली कटौती के कारण लोगों को रात में घंटों परेशान होना पड़ा। बारिश के चलते जलभराव व कीचड़ से लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से तिलहनी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। खेत व खलिहानों में काटकर रखी गई सरसों के दाने भीगने से सड़ सकते हैं। बारिश होने से किसानों को फसल से दाने अलग करने के लिए करीब हफ्ते भर इंतजार करना पड़ेगा। बारिश के चलते जहां सरसों के दाने खराब हो सकते हैं वहीं गेहूं की फसलें भी खेत में गिर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौ की फसल को भी इस बरसात से नुकसान पहुंचा है। गन्ने की फसल भी खेतों में गिरने के कारण किसानों को नुकसान होगा। किसान संतशरण, नरसिंह नरायन, अच्युतानंद, हरिओम शर्मा, दद्दन आदि का कहना है कि बारिश होने के चलते सरसों, आलू, चना, मटर व मसूर की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। खेत में पानी लगने से आलू की फसल सड़ सकती है।
बीती रात हुई बारिश के चलते नगर व बाजार की सड़कें पानी व कीचड़ से भर गई हैं। सड़क पर कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महराजगंज तराई बाजार में जलभराव के चलते तालाब का दृश्य बन गया है। सड़कों पर भारी फिसलन हो गई है। गलियों में चलना दूभर हो गया है। रेहरा बाजार में बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो गया है। लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

तेज हवाओं व बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात बिजली काट दी गई। तमाम स्थानों पर पूरी रात बिजली गायब रही। सुबह 10 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। रात में बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed