{"_id":"5d87a25b8ebc3e01830a1353","slug":"thieves-again-cut-two-sandalwood-trees-balrampur-news-lko482970690","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने फिर काटा चंदन का दो पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने फिर काटा चंदन का दो पेड़
विज्ञापन
बलरामपुर के ग्राम महराजगंज के पास बाग से चोरों द्वारा काटा गया चंदन का पेड़।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के एक निजी बाग में लगा चंदन का पेड़ चोर पुलिस की लापरवाही के चलते एक ही महीने में दो बार काट डाला। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उच्चाधिकारी घटना को रोकने के लिए प्रभावी दिशा निर्देश जारी करें।
रविवार को ग्राम महराजगंज जंगल में खेत व बाग के मालिक निकट सरस्वती शिशु मंदिर रमनापार्क बलरामपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उनके निजी बाग में चंदन के सैकड़ों पेड़ लगे हैं। गत 21 अगस्त को चोर दो पेड़ चंदन के काट ले गए थे। बलरामपुर देहात थाने में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज है लेकिन एक माह बाद पुलिस खाली हाथ है।
20 सितंबर की रात चोर फिर बाग में लगा दो पेड़ चंदन काटकर उठा ले गए। बाजार में दोनों पेड़ों के लकड़ी की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पीड़ित का कहना है कि पहली घटना के बाद यदि पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो दोबारा घटना नहीं होती। पीड़ित ने एसपी से मामले का खुलासा किए जाने और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।