{"_id":"657de93a9b841562010210b7","slug":"thermal-drone-detected-presence-of-leopard-in-two-village-areas-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5354-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: थर्मल ड्रोन ने दो गांव क्षेत्र में पकड़ी तेंदुए की मौजूदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: थर्मल ड्रोन ने दो गांव क्षेत्र में पकड़ी तेंदुए की मौजूदगी
Sat, 16 Dec 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुए की धरपकड़ काफी तेज हो गई है। कलकत्ता से आई थर्मल ड्रोन से लैस टीम ने शनिवार को छह गांव क्षेत्र में ड्रोन से तेंदुए की खोज शुरू की। इस दौरान तेंदुए की लोकेशन धर्मनगर व बेलवा गांव के समीप जंगल की झाड़ियों में मिली। सर्च आपरेशन से यह भी पता चला कि तेंदुआ लगातार भ्रमणशील बना है। इसी कारण वह ट्रैंकुलाइजर टीम की रेंज में भी नहीं आ पा रहा है।
छह मासूमों की जान ले चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए कोलकाता से आए विशेषज्ञ सोहम दत्ता की टीम ने शनिवार को सोहेलवा में थर्मल ड्रोन व अन्य हाईटेक संसाधनों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। तेंदुए की लोकेशन धर्मपुर व बेलवा के बीच की मिली। इन दोनों ही गांवों में बीते दिनों तेंदुए ने दो बच्चों को अपना शिकार बनाया था। कयास लगाया जा रहा है कि वह फिर से इन्हीं गांवों के आसपास शिकार की फेर में घूम रहा है। टीम अब थर्मल ड्रोल की मदद से उसकी दिनचर्या की रिपोर्ट तैयार कर रही है ताकि उसे घेर कर टैंकुलाइज करने के बाद पकड़ा जा सके।
जंगल में मौजूद विशेषज्ञ डा. आरके सिंह व डा. दयाशंकर की टीम को शुक्रवार रात तेंदुए की लोकेशन लाल नगर सिपहिया में दिखी थी। लेकिन जब तक वह निशाना बना पाते तेंदुआ जंगल में घुस कर उनकी रेंज से ही बाहर हो गया। धरपकड़ में जुटी टीमें तेंदुए की घेराबंदी कुछ इस रणनीति के साथ कर रही है, जिससे वह अब किसी को कोई नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
- कलकत्ता के एक्सपर्ट टीम जिस थर्मल ड्रोन की सहायता से तेंदुए की निगरानी में जुटी है, वह पांच किलोमीटर दूर तक की लोकेशन ट्रेस कर सकता है। यही नहीं तेंदुआ न दिखे तो भी उसके शरीर के ताप से ड्रोन उस स्थान की ओर से इंगित करने में सक्षम है, जहां तेंदुआ छिपा होगा। इससे वन विभाग की टीम को तेंदुए की खोज में काफी सहूलियत मिली है। इसके साथ ही इस अभियान में हिस्सेदारी करने के लिए बाराबंकी के डीएफओ एके बधावन भी पहुंच गए हैं। उनके साथ सिद्धार्थनगर तथा डुमरियागंज के वन दरोगा तथा रेंजर की ड्यूटी भी लगाई गई है।