फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be focus again on online studies

ऑनलाइन पढ़ाई पर फिर होगा फोकस

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
There will be focus again on online studies
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 10 तक के जिले के सभी शिक्षण संस्थान गुरुवार से 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। विद्यालयों के बंद होने के बावजूद विद्यार्थियों के ऑनलाइन पढ़ाई पर फोकस होगा। ऑनलाइन क्लास चलाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने का इंतजाम करना होगा। डीएम श्रुति ने जिले के सभी शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्यों को शासन के निर्देश का अनुपालन कराने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन ने निर्देश दिया है कि शीतलहरी में जिले के कक्षा 10 तक सभी शिक्षण संस्थान 16 जनवरी तक बंद होने के चलते ऑफलाइन क्लास नहीं चलेंगी। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाने के लिए ऑनलाइन क्लास जारी रखी जाएंगी। कक्षा 11 व 12 की भी ऑनलाइन क्लास चलेंगी। 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर वैक्सीनेशन कैंपों के माध्यम से टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण कराने के लिए विद्यार्थियों को विद्यालयों में आने की अनुमति होगी। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा जाएगा, लेकिन बच्चों को अनुपूरक पुष्टाहार सामग्री उनके घरों पर ही उपलब्ध कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों के साथ डीआईओएस गोविन्द राम, बीएसए डॉ. रामचंद्र व डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा को शासन के इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed