फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was electricity failure for six hours in the city and three hours in the villages

Balrampur News: शहर में छह व गांवों में तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 15 Sep 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
There was electricity failure for six hours in the city and three hours in the villages
बलरामपुर। जिला मुख्यालय में छह घंटे और गांवों में तीन घंटे बिजली शनिवार को गुल रही। जर्जर तारों को बदलने व पेड़ों के टहनियों की कटाई के साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिजली की कटौती करनी पड़ी। दो चरण में बिजली की कटौती होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पॉवर कॉरपोरेशन बलरामपुर बालकृष्ण ने बताया कि उपकेंद्र पूरबटोला के तहत जर्जर तारों को बदलने में शनिवार को शहर के कई मोहल्लों एवं गांवों में तीन घंटे बिजली की कटौती हुई। शहर के मोहल्ला पूरबटोला, खलवा, बड़ी इमली, सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, कालीथान, डीएवी इंटर कॉलेज, एमएलके महाविद्यालय, मेवालाल तालाब, चुंगीनाका, भंडारखाना व झंझरा कस्बा में बिजली आपूर्ति बंद रखा गया। वहीं फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम रामपुर, खगईजोत, गनेशपुर, महेशभारी, महादेव मिश्र, आरटीओ कार्यालय के आसपास, गोंदीपुर, कटिया, मधवाजोत, रामपुर बनघुसरा, देवरिया रानीजोत व दुबौलिया गांव के पास बिजली कटौती करनी पड़ी। नगर के वीर विनय चौराहा से राप्ती नदी के सिसई घाट तक गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला गया। जुलूस में बिजली के चलते कोई दुर्घटना न हो इसके लिए दोपहर करी डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक तीन घंटे बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed