फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was an argument between the EO and the councilors regarding the auditorium and the room.

Balrampur News: सभागार व कक्ष को लेकर ईओ व सभासदों में हुई बहस

Mon, 24 Jun 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
There was an argument between the EO and the councilors regarding the auditorium and the room.
उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका परिषद में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभागार व कक्ष को लेकर सभासदों व ईओ के बीच तीखी बहस हो गई। नगर पालिका में मौजूद कुर्सियों पर सभासदों ने बैठने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सभासदों ने एक सुर में कहा कि जब तक बैठने के लिए सभासद कक्ष व मीटिंग हाॅल के लिए सभागार का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक वे लोग कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। मामला तूल पकड़ता देख पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कुर्सी हटवाकर दरी बिछाए जाने को कहा। पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, ईओ राजमणि वर्मा समेत सभी सभासदों ने दरी पर बैठक की।
विज्ञापन

सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभासदों के बैठने के लिए सभासद कक्ष, मीटिंग हॉल, नगर क्षेत्र के तालाब व पोखरों का सुंदरीकरण, पंडित दीनदयाल व वंदन योजना के कार्यों पर सहमति बनी। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि बोर्ड में रखे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते व बजट आवंटित होते ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed