फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There should be on-site investigation of flood section works

Balrampur News: बाढ़ खंड के कार्यों की हो स्थलीय जांच

Thu, 22 Aug 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
There should be on-site investigation of flood section works
बलरामपुर। गैसड़ी के पूर्व भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बाढ़ खंड के अफसरों पर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्यों का स्थलीय जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने पत्र में कहा है कि एक अप्रैल 2020 से 21 जून 2024 तक किन मदों में कितना बजट खर्च किया गया है। सभी कार्यों स्थलीय सत्यापन कराया जाए। बाढ़ खंड के सहायक अभियंताओं ने बिना टेंडर के ही करोड़ों रुपये का अनुबंध गठित करके बिना कार्य कराए भुगतान करा लिया है। कार्य कराने से पहले प्रचार-प्रसार करके टेंडर निकाला जाता है। जिला सूचना अधिकारी व उच्चाधिकारियों को टेंडर की काॅपी नहीं भेजी गई है। मनमाने तरीके से अनुबंधों का गठन कर बिना कार्य के भुगतान करा लिया गया है। बाढ़ खंड के एक्सईएन जेके लाल ने पूर्व विधायक के आरोपों का बेबुनियाद बताया है। एक्सईएन ने बताया कि बिना टेंडर प्रक्रिया के कोई भी कार्य बाढ़ खंड में नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed