फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There should be an inquiry into the works done in the Rapti canal section

Balrampur News: राप्ती नहर खंड के कराए गए कार्यों की हो जांच

Fri, 02 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
There should be an inquiry into the works done in the Rapti canal section
बलरामपुर। गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने राप्ती नहर खंड एक, दो, तीन और चार द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रमुख अभियंता जलशक्ति सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। कार्य अधूरा छोड़ने, धीमी गति से कार्य किए जाने व बिना कार्य कराए ही बजट की बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने शासन स्तर से टीम गठित कर जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता जलशक्ति सिंचाई विभाग को भेजे गए शिकायती पत्र में पूर्व विधायक ने कहा है कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राप्ती नहर खंड एक द्वारा नहर की सफाई का कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है। वर्ष 2017 में निविदा के बावजूद अभी तक कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। राप्ती नहर पर कई पक्के कार्य कराए गए, जिनमें पुल और पुलियों का निर्माण शामिल है। इनके निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई गई हैं। राप्ती नहर खंड दो द्वारा वर्ष 2018 में जिन पुलों का निर्माण कराया गया, वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 व 2019-20 में तुलसीपुर कालोनी के नाम पर सीसी रोड व रंगाई-पोताई के नाम पर सरकारी बजट का बंदरबांट कर लिया गया। तमाम शिकायतों के बावजूद अधिशासी अभियंता ने ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। राप्ती नहर खंड तीन द्वारा कराए गए कार्य भी अधूरे पड़े हैं। राप्ती नहर खंड चार द्वारा कराए गए कार्यों में भी भारी अनियमितता बरती गई है। पूर्व विधायक ने प्रमुख अभियंता से राप्ती नहर खंड एक, दो, तीन व चार द्वारा गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 से अब तक कराए गए सभी कार्यों की शासन स्तर से गठित टीम द्वारा जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed