{"_id":"6a284ded4f716b763f0bb0a4","slug":"there-is-not-a-single-sanitation-worker-in-12-gram-panchayats-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149700-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12 ग्राम पंचायतों में एक भी सफाई कर्मी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12 ग्राम पंचायतों में एक भी सफाई कर्मी नहीं
Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के महरागंज तराई में फैली गंदगी ।-संवाद
महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर में सफाई कर्मियों की तैनाती को लेकर विभागीय अनियमितता का मामला सामने आया है। क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में पिछले एक वर्ष से एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है, जबकि चार ग्राम पंचायतों में दो-दो सफाई कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इससे कई गांवों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव की सफाई कराने व रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पटोहाकोट, बदलपुर, नंदमहरा, औरहिया, किठूरा, भगवानपुर, रतनपुर रजवापुर, पचपकड़ी, चौहत्तर कला, पूरेबख्श, बसंतपुर और बरदहवा ग्राम पंचायतों में कोई भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है। वहीं ठाकुरापुर, रेहरा, लालबोझी और महदेईया ग्राम पंचायतों में दो-दो सफाई कर्मी कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सफाईकर्मियों के अभाव में गांवों में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीण अब्दुल्ला, शमशम, शिव सिंह पोले आदि ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सभी ग्राम पंचायतों में नियमों के अनुसार सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में एडीपीआरओ अशोक सचान ने बताया कि नए डीपीआरओ के कार्यभार ग्रहण करने के बाद रिक्त ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।