{"_id":"67a8d110efffaaa4c20e9a0a","slug":"there-are-no-pediatricians-it-is-difficult-to-treat-children-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120686-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाल रोग विशेषज्ञ नहीं, बच्चों का इलाज मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाल रोग विशेषज्ञ नहीं, बच्चों का इलाज मुश्किल
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रसव इकाई वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। चिकित्सक न होने से नवजात के साथ अन्य बच्चों का इलाज नहीं हो पाता है। अभिभावक बच्चों का इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर, श्रीदत्तगंज व नंदनगर खजुरिया में काफी समय से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इन सीएचसी पर प्रसव भी कराए जाते हैं, बावजूद इसके यहां विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं है। बच्चों का इलाज कराने में अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों को बच्चों का इलाज कराने के लिए निजी अस्पतालों में पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
सादुल्लाहनगर सीएचसी में बच्चों का इलाज कराने आए बजरिया गांव की सीता पति ने बताया कि उनके पोते की तबीयत खराब है, दवा लेने आई थीं, लेकिन अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर ही नहीं है। अलाउद्दीनपुर के राम गरीब ने बताया कि उनकी भतीजी को खांसी व जकड़न है। डॉक्टर ने जिला अस्पताल में दिखाने को कहा है। इसी तरह तमाम अभिभावकों को अपने बच्चों का इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि सभी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही चिकित्सक की तैनाती कराई जाएगी।