{"_id":"677172f9ec2515d2b3036b28","slug":"there-are-no-lab-technicians-how-can-patients-be-examined-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118976-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लैब टेक्नीशियन नहीं, कैसे हो मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लैब टेक्नीशियन नहीं, कैसे हो मरीजों की जांच
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन होता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को छुट्टी के दिन भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इन अस्पतालों में डॉक्टर परामर्श तो देते हैं, लेकिन जांच की सुविधा न मिल पाने से मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मणिपुर सहिजना में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अस्पताल में लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट व स्वीपर कम चौकीदार की तैनाती नहीं है। लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने से अस्पताल में जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार गुप्त ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज तराई में वार्ड बॉय शकील मरीजों को दवा बांटते दिखे। अस्पताल में फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। डॉ. सौरभ सिंह मरीजों का इलाज करते मिले।
विज्ञापन
2158 मरीजों का हुआ उपचार
जिले के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2158 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा व जोकहिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। पीएचसी जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने मरीजों का इलाज किया। सीएमओ ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा व जांच न लिखी जाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 952 पुरुष, 730 महिला तथा 476 बच्चों सहित कुल 2158 मरीजों का उपचार किया गया।