फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   then Changur's confidante in the Pune land deal will become the witness for ATS

Balrampur News: ...तो पुणे की जमीन डील में छांगुर का राजदार ही बनेगा एटीएस का गवाह

Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
then Changur's confidante in the Pune land deal will become the witness for ATS
बलरामपुर। विदेशी फंडिंग से अवैध धर्मांतरण और जमीन सौदेबाजी में फंसे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उसके पुराने राजदार और अहम सहयोगी मोहम्मद अहमद खान ने एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) के समक्ष कई अहम खुलासे किए हैं। माना जा रहा है कि अहमद खान अब इस मामले में एटीएस का गवाह बन सकता है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को अहमद खान से एटीएस मुख्यालय लखनऊ में पूछताछ हुई। इसमें उसने पुणे की 16 करोड़ रुपये की जमीन डील से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। एजेंसी को इस सौदे में विदेशी फंडिंग की आशंका है। जांच शुरू होते ही अहमद खान ने छांगुर से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

जुलाई में जारी एक वीडियो में उसने छांगुर पर धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि पुणे की डील में उसके साथ छल किया गया। तभी से यह साफ हो गया था कि अहमद खान अब एटीएस की जांच में “टर्निंग पॉइंट” साबित होगा। फिलहाल सभी की निगाहें अब एटीएस की तीसरी चार्जशीट पर टिकी है, जिससे पुणे जमीन सौदे का राज सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी चार्जशीट की तैयारी में जुटी एटीएस
अब तक एटीएस दो चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। दूसरी चार्जशीट में 33 गवाह शामिल हैं, जिनमें 18 पुलिसकर्मी, एक औरैया की दुष्कर्म पीड़िता और तीन धर्मांतरित महिलाएं हैं। अब एजेंसी तीसरी चार्जशीट तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि इसमें पुणे की सौदेबाजी और विदेशी फंडिंग से जुड़े अहम बिंदु सामने आएंगे। फिलहाल एटीएस पूछताछ और चार्जशीट की प्रक्रिया को संपूर्ण रूप से गोपनीय रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी मोहम्मद अहमद खान को मुख्य गवाह बनाने की दिशा में काम कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो छांगुर की कानूनी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।


कोर्ट के बाबू और परिवार की भी जांच
पुणे डील में छांगुर के साथ सीजेएम कोर्ट का बाबू, उसकी पत्नी और पिता की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। एटीएस इन सभी की भूमिका की जांच में जुटी है। अब तक यह बात सामने आई है कि सीजेएम कोर्ट के बाबू राजेश उपाध्याय ने पुणे की जमीन में पत्नी संगीता देवी को हिस्सेदार बनवाया था। इसके साथ ही नीतू के खाते से लेनदेन का मामला भी सामने आ चुका है।

तीसरी चार्जशीट में क्या हो सकता है नया
-पुणे की 16 करोड़ की जमीन डील पर एटीएस का फोकस
-विदेशी फंडिंग और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच
-कोर्ट बाबू, पत्नी और पिता की संदिग्ध भूमिका पर रिपोर्ट
-मोहम्मद अहमद खान के बयान बन सकते हैं निर्णायक
-संभव है कि एटीएस उसे मुख्य गवाह बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article