फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   theft by breaking lock

Balrampur News: ताला तोड़कर सामान चोरी

Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft by breaking lock
गैसड़ी। स्थनीय रेलवे कालोनी के आवास में रहने वाले गेटमैन महेंद्र कुमार के घर का ताला काटकर सोलर पैनल व बैटरी समेत चोर कई सामान उठा ले गए। गेटमैन ने बताया कि उसका परिवार दो दिन के लिए बाहर गया हुआ था। मंगलवार की सुबह जब परिजन घर वापस लौटे तो देखा कि घर का गेट टूटा हुआ है। घर के कमरे में रखे दो सोलर बैटरी, इनवर्टर, दो सोलर पैनल, दो डीसी पंखा, एक गैस सिलेंडर व चार हजार रुपये नकद गायब है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


बालिका को भगाने वाले तीन आरोपियों को दबोचा
बलरामपुर। तुलसीपुर थाने की पुलिस ने एक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को दबोच लिया है। उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के मजगवां निवासी कृपाराम तथा भंगहाकला गांव निवासी विंदु व पेशकार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


दी गई श्रद्धांजलि
बलरामपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर मंगलवार को प्रेस क्लब बलरामपुर की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। गोष्ठी में प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अजय मिश्र, डीपी सिंह, गुड्डू शुक्ला, पवन कुमार, नीरज मिश्र व मुकेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान
महराजगंज तराई। क्षेत्र में जलभराव व नालियां चोक होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन अभी तक फाॅगिंग नहीं कराई गई है। ग्राम पंचायत विजयीडीह, महराजगंज, दांदव, साहेब नगर मैनहवा, लोहेपनिया, फतेहनगरा, भुजेहरा, गुलरिया हिसामपुर, बदलपुर व शिवचरनडीह आदि ग्राम पंचायतों में रखी फाॅगिंग मशीन शोपीस बनी हुई है। ग्रामीण चेतराम गौतम, महेश, श्रीनिवास, जितेंद्र, अब्दुल हामिद व मुजाहिद आदि ने गांव में फागिंग कराए जाने की मांग की है।


भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु
गैसड़ी। स्थानीय बाजार के हनुमानगढ़ी पर ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में जय सिंह, अन्नू सिंह, विशुनजीत पवार, रामदेव वर्मा, जगराम, रामबाबू व पंकज सिंह सहित तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed