{"_id":"6904dde6b04e9aba3603e8d5","slug":"the-verdict-in-the-firoz-pappu-murder-case-will-be-announced-on-november-3-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136124-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड में तीन नवंबर को सुनाया जाएगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड में तीन नवंबर को सुनाया जाएगा निर्णय
विज्ञापन
-रिजवान जहीर
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में शुक्रवार को एसपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले का आदेश सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने अगली तिथि तीन नवंबर तय की है, इसी दिन फैसला सुनाया जाएगा।
चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे नगर के जरवा मार्ग पर पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की उनके घर के पास निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी पुत्री जेबा रिजवान और दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का टिकट पाने की होड़ में फिरोज पप्पू की बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता कुछ लोगों को नागवार गुजरी। इसी राजनीतिक रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस जांच के दौरान जरवा मार्ग निवासी महफूज, हरैया के इमिलिया गनेशपुर निवासी मेराजुल हक उर्फ मामा, और प्रतापगढ़ के शकील को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश और घटना की योजना कबूल की थी। पुलिस के अनुसार, इस हत्या की योजना एक माह पहले बनाई गई थी। तीन बार प्रयास असफल रहने के बाद आखिरकार चार जनवरी की रात हमला कर फिरोज पप्पू की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के राजफाश के लिए 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। अब जब अदालत ने फैसले की तारीख तय कर दी है, तो शहर में इस चर्चित मामले को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।