फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The team investigated the case of dead cows thrown in the drain

Balrampur News: टीम ने की नाले में फेंके मृत गोवंशों के मामले की जांच

Mon, 23 Dec 2024 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
The team investigated the case of dead cows thrown in the drain
बलरामपुर। सदर विकास खंड के विशनापुर गांव स्थित गोशाला के बगल सुआंव नाले में फेंके गए मृत गोवंशों के मामले में तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। टीम के पहुंचने की सूचना पर सचिव की तरफ से पहले ही गोशाला में व्यवस्था चाक चौबंद करा दी गई थी।
विज्ञापन

विशुनापुर गांव में स्थित गोशाला के बगल बह रहे सुआंव नाले में रविवार को कई गोवंशों के शव मिले थे। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने घटना का वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा था। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना था कि गोशाला में पर्याप्त चारे की व्यवस्था नहीं रहती है। गोशाला में अधिक गोवंश दर्ज हैं, लेकिन मौके पर उतने नहीं रहते हैं। सरकार की तरफ से मिलने वाली धनराशि का बंदरबांट किया जाता है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम पवन अग्रवाल ने घटना का संज्ञान लिया और इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। सोमवार को सदर एसडीएम संजीव कुमार, बीडीओ संजय कुमार व प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की टीम ने गोशाला पहुंचकर मामले की छानबीन की। छानबीन के बाद जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। केयरटेकर को गोवंशों के बेहतर देखभाल का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed