{"_id":"69176a596fd20572c60998b4","slug":"the-talent-of-students-was-seen-in-the-science-model-competition-balrampur-news-c-99-1-slko1018-136976-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट मॉडल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्त व डीआईओएस मृदुला आनंद ने दीप जलाकर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 57 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चंद्रयान-3, बिजली से सुरक्षा, मानव हृदय की संरचना, हाईड्रो इलेक्ट्रिकसिटी, परिवार सहायक रोबोट, सोलर एनर्जी, बायो गैस प्लांट, एनर्जी सेविंग, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और आपदा से बचाव के तरीकों से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले नवाचार का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंत में डीआईओएस ने उत्कृट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समन्वयक त्रिपुरारी पूजन ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष वर्मा ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में राजकीय विद्यालय मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय, एमएलके महाविद्यालय के डॉ. बसंत कुमार, डॉ. कमलेश कुमार चौरसिया, डॉ. ध्रुव कुमार, डायट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा, विजय कुमार निगम, रामाशीष, राज कुमार बिंद, रेखा देवी व गोविंद कुमार सहित तमाम शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनके मॉडल को मिला पुरस्कार
जिला स्तरीय विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बलरामपुर माॅडर्न स्कूल के छात्र आदित्य दूबे द्वारा दुर्घटना से बचाव पर आधारित मॉडल को दिया गया। इसी स्कूल के छात्र अनुज श्रीवास्तव ने आपदा से बचाव पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा पुरस्कार सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्र सुशांत चौधरी द्वारा प्रस्तुत उर्ध्वाधर अक्ष पवन टरबाइन के मॉडल को दिया गया। बलरामपुर माॅडर्न स्कूल के छात्र श्रेयस कुमार ने परिवार सहायक रोबोट का मॉडल प्रस्तुत कर चतुर्थ पुरस्कार जीता। पांचवां पुरस्कार इसी स्कूल की छात्रा फारिहा शफीक के स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम पर आधारित मॉडल को दिया गया।