फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The tableau of Shiva-Parvati's marriage captivated the mind

Balrampur News: शिव-पार्वती विवाह की झांकी ने मोहा मन

Mon, 16 Feb 2026 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Shiva-Parvati's marriage captivated the mind
तुलसीपुर। नगर में महाशिवरात्रि पर रविवार देर शाम भव्य शिव बरात निकाली गई। मिल चौराहे से शक्तिपीठ गायत्री मंदिर तक निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मधुर भजन-कीर्तन के साथ बरात निकली। इस दौरान हर-हर महादेव व बम-बम भोले के उद्घोषों माहौल शिवमय हो गया।
विज्ञापन


गौरापति सेवक संघ के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप की शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकी रही। कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती का सजीव रूप धारण कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त, भूत-मसान की होली की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट के साथ प्रस्तुत की गई इन झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की अपार भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमन प्रभाकर कसौधन, श्याम सुंदर, विवेक मोदनवाल, कमल आर्य, आलोक गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, राज अग्रहरि, आर्यन पटवा, श्रीप्रकाश सिंह, कृष्ण पटवा, पिंटू काशी, विकास सोनी, नीरज गुप्ता, नंदिनी मिश्रा, केशरी नंदन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed