फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sub-inspector's troubles increased in the case of youth's self-immolation.

Balrampur News: युवक के आत्मदाह मामले में बढ़ीं उपनिरीक्षक की मुश्किलें

Fri, 17 Oct 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The sub-inspector's troubles increased in the case of youth's self-immolation.
-राम बुझारत।-फाइल फोटो
बलरामपुर। दो वर्ष पूर्व 23 अक्तूबर 2023 को गैड़ास बुजुर्ग में पुलिस प्रताड़ना से तंग रामबुझारत पासवान के आत्मदाह मामले में अब नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई एसआईटी जांच में तत्कालीन थानाध्यक्ष पवन कुमार कनौजिया आरोपी बनाए गए थे। इसके बाद भी उसके खिलाफ अभी तक अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिल सकी है, जबकि शासन को करीब 10 बार स्वीकृति के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। हाईकोर्ट की टिप्पणी और कार्रवाई के निर्देश से उपनिरीक्षक की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच से अब तक अंधेरे में रहे पहलू सामने आने की उम्मीद है। इस मामले में न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही का स्तर जांच के बाद स्पष्ट होगा। तत्कालीन थानाध्यक्ष पवन कुमार कनौजिया वर्तमान में आईजी देवीपाटन मंडल के कार्यालय में तैनात हैं। 8 अक्तूबर को हाईकोर्ट में कोर्ट नंबर 10 में लखनऊ खंडपीठ न्यायमूर्ति रजनीश कुमार और जफीर अहमद ने सुनवाई कर एसआईटी की जांच रिपोर्ट देखी, जिसमें पवन कुमार कनौजिया के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य सचिव को पूरी रिपोर्ट भेजते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही मामले की सुनवाई तीन नवंबर को तय की है। इसके बाद एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया है। मामले में आरोपी होने के बाद भी पवन कुमार कार्रवाई से बचते रहे हैं। अंतरिम जमानत पर चल रहे उपनिरीक्षक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं विभागीय कार्रवाई में लघु दंड ही मिला था। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने कहा कि अब हाईकोर्ट से ही न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर लगा ली थी आग
मृतक की पत्नी कुसुमा देवी के अनुसार उनके पति राम बुझारत (35) ने गैड़ास बुजुर्ग में एक भूखंड पर अवैध कब्जा रोकने और पुलिस एवं उच्च अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग की थी। इसके बावजूद उनके हिस्से की जमीन पर जबरन पिलर लगवाए गए। इससे आहत होकर राम ने थाने के बाहर फेसबुक लाइव में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर 23 अक्तूबर 2023 को आग लगा ली थी। राम बुझारत को 24 अक्टूबर को करीब 45 फीसदी जलने के बाद गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। बाद में कुसुमा देवी की याचिका पर हाईकोर्ट ने एसआईटी जांच कराई थी।
गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में हुए मामले की जांच एसआईटी कर रही है। हाईकोर्ट से जो भी आदेश मिलेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- राघवेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed