फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The stoppage of Amrit Bharat Express will make the journey to Delhi easier

Balrampur News: अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव से दिल्ली का सफर होगा आसान

Fri, 01 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 01 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The stoppage of Amrit Bharat Express will make the journey to Delhi easier
बलरामपुर। गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे जिले के यात्रियों को राजधानी दिल्ली के लिए नई और बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी। ट्रेन सप्ताह में हर मंगलवार को चलेगी। लंबे समय से बलरामपुर होकर दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

रेलवे से जारी समय सारिणी के अनुसार 14045 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से मंगलवार रात 9:40 बजे रवाना होगी और बलरामपुर स्टेशन पर रात करीब 11:45 बजे से 11:50 बजे के बीच पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ट्रेन गोंडा, सीतापुर सिटी, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में 14046 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से मंगलवार रात 12:40 बजे चलेगी और अगले दिन बलरामपुर दोपहर करीब 1:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, बहराइच मार्ग से शाम 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। शहर के डीपी सिंह ने बताया कि नई ट्रेन शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के यात्रियों को अब दिल्ली के लिए बेहतर और सुलभ विकल्प मिलेगा। सिविल लाइन की ललिता सिंह ने बताया कि जिले के लिए यह ट्रेन लंबे समय से जरूरी थी। अब इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने रेलवे से जल्द नियमित संचालन शुरू कराने की भी मांग की है। अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव बलरामपुर को रेल नेटवर्क में नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed