फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sound of firecrackers will echo with the light from the skirting

Balrampur News: झालर से रोशनी के साथ गूंजेगी पटाखों की आवाज

Fri, 10 Nov 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The sound of firecrackers will echo with the light from the skirting
बलरामपुर। दीपावली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से दूरी बनाना इस बार आसान हो सकेगा। इस बार बाजार में ऐसी बिजली की झालर धूम मचा रही है जो रंग बिरंगी रोशने के साथ ही पटाखे जैसी गूंज का भी एहसास कराती है। दिल्ली से आई इन झालरों को रिमोट से जोड़ा गया है। एक बार रिमोट दबाने पर इसमें से 20 सेकेंड तक चटाई पटाखे जैसी गूंज सुनाई देती है। इससे बिना प्रदूषण फैले ही लोग पटाखे की गूंज का लुफ्त भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन



बाजार में बिकने वाली इस ई- झालर की कीमत 1800 रुपये के करीब है। इससे निकलने वाली पटाखे जैसी शोर की गूंज 50 मीटर दूरी तक सुनाई पड़ती है। इसके साथ ही बाजार में 40 रुपये से लेकर 120 रुपये कीमत तक की झालर भी बिक रही है। इसके साथ ही पहलवारा, वीर विनय चौराहा व चौक सहित शहर में अन्य जगहों पर भी खिलौने व पटाखों की बिक्री के लिए कारोबारियों के स्टॉल भी सज चुके हैं। खिलौना व्यवसायी प्रवीन कुमार, विक्की व राहुल आदि ने बताया कि धनतेरस पर बाजार आने वाले बच्चों के लिए मनपसंद खिलौने मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed