फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Shivpura team dominated the good governance series

Balrampur News: शिवपुरा की टीम ने सुशासन सीरीज पर जमाया कब्जा

Sun, 21 Dec 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
The Shivpura team dominated the good governance series
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी  ।-संवाद
बलरामपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की तरफ से सुशासन सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिवपुरा की टीम ने सीरीज जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनूप गुप्त तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार चंद्रमोहन को दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसए शुभम शुक्ल व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष विकास कांत पांडेय ने मैच का शुभारंभ किया। सीरीज का पहला मैच बेसिक वारियर्स उतरौला व बेसिक वारियर्स बलरामपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर उतरौला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर की टीम 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरा मैच बेसिक वारियर्स शिवपुरा व बेसिक वारियर्स देवीपाटन के बीच हुआ।
विज्ञापन

शिवपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर 6 विकेट के नुकसान 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवीपाटन की टीम ने 5 खोकर मात्र 86 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबला उतरौला और शिवपुरा के बीच हुआ। टॉस जीतकर शिवपुरा की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जवाब में उतरी उतरौला की टीम मात्र 97 रन ही बना सकी। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed