{"_id":"6474eaccf2c094719f0f4e49","slug":"the-search-for-land-for-the-construction-of-bus-station-in-tulsipur-continues-balrampur-news-c-13-1-261545-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर में बस स्टेशन निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर में बस स्टेशन निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी
Mon, 29 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। 51 शक्तिपीठों में शुमार देवीपाटन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बस स्टेशन बनाए जाने की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी बस स्टेशन के लिए भूमि का चिन्हांकन नहीं किया जा सका है। अधिकारियों ने पंचायत चुनाव में व्यस्तता का हवाला देते हुए फाइल को ठंडे बस्ते में डाल चुके हैं।
तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र व शारदीय नवरात्र में राजकीय मेले का आयोजन होता है। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों सहित नेपाल राष्ट्र से भी लाखों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आते हैं। यहां पहुंचने में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने बस स्टेशन निर्माण के लिए जनवरी माह में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। विधायक ने यात्रियों की समस्या का हवाला देते हुए बस स्टेशन की स्थापना को आवश्यक बताया था। विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर में बस स्टेशन बनाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रोडवेज प्रशासन ने इसकी स्थापना को लेकर प्रयास शुरू कर दिए थे। परिवहन विभाग ने इसके लिए तुलसीपुर में जमीन की तलाश करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। करीब पांच माह बीतने के बाद भी अभी तक जमीन तलाश की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। भूमि चिन्हित न होने के कारण बस स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि जनवरी माह में डीएम को जमीन के संबंध में पत्र लिखा गया था। अभी कोई जवाब नहीं आया है। दोबारा पत्र भेजा जा रहा है। जमीन चिन्हित होने के बाद निर्माण कार्य के लिए स्टीमेट भेजकर बजट की मांग की जाएगी।