{"_id":"646128dea15405139f068d34","slug":"the-rule-of-youth-in-city-government-balrampur-news-c-13-1-234590-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शहर की सरकार में युवाओं का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शहर की सरकार में युवाओं का राज
Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर की सरकार में इस बार युवाओं का पलड़ा भारी है। जिले की पांच नगर निकायों में नव निर्वाचित अध्यक्षों में चार युवाओं ने कब्जा जमाया है। वहीं वार्ड सदस्यों में युवाओं की मजबूत इंट्री हुई है। इसे लोग राजनीति की दृष्टि से शुभ बता रहे हैं।
बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की उम्र महज 38 साल है। वहीं गैसड़ी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस वर्मा महज 32 साल के हैं। पचपेड़वा के रवि वर्मा की उम्र 35 साल तथा तुलसीपुर में विजयी प्रत्याशी कहकशां फिरोज की उम्र महज 41 साल है। इन चार सीटों पर जहां युुवा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है, वहीं उतरौला से विजय पताका फहराने वाली सविता गुप्ता की उम्र 53 वर्ष है।
बलरामपुर व उतरौला नगर पालिका परिषद के 50 वार्डों में मतदाताओं ने 37 युवाओं को सभासद बनाया है। उतरौला नगर पालिका परिषद के रफीनगर पूर्वी-पश्चिमी से चुनाव जीती कांग्रेस की मजीदा बेगम की उम्र महज 23 साल है। वहीं रफीनगर पश्चिमी की नवनिर्वाचित सभासद आलिया बानो 24 साल की हैं। इस चुनाव में सबसे अधिक 74 वर्ष की आयु में उतरौला के सुभाषनगर दक्षिणी से रेहाना बेगम ने सपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है। नगर पंचायत गैसड़ी, पचपेड़वा व तुलसीपुर के 46 वार्ड में से 29 पर युवाओं ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
एमएलके कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र चौहान का कहना है कि राजनीति में युवाओं का आना शुभ संकेत है। उनका कहना है कि युवाओं में रचनात्मक गतिविधियां को लेकर एक अलग सोच होती है। इसका फायदा शहर को मिलेगा। शहर में विकास की नई योजनाएं अमल में लाई जाएंगी। इससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।