फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The problems of farmers increased due to drizzle

Balrampur News: बूंदाबांदी से बढ़ीं किसानों की मुश्किलें

Mon, 17 Mar 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The problems of farmers increased due to drizzle
बलरामपुर के महदेइया बाजार क्षेत्र में सरसो की फसल को समेटता किसान।-संवाद
बलरामपुर। जिले में सोमवार की सुबह बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई। हल्की बारिश से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन फसलों के प्रभावित होने के अंदेशे से किसानों को परेशान कर दिया। बारिश की संभावनाको देखते हुए किसान खेतों में फसल की कटाई और मड़ाई में जुट गए। बादल और बूंदाबांदी से आलू की खोदाई रुक गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल बर्बाद होने की आशंका को लेकर किसान परेशान नजर आए।
विज्ञापन

खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। किसान बचाव को लेकर तमाम प्रयास कर रहे हैं। किसान महराजगंज तराई के परसिया कला निवासी कल्लू ने बताया कि सरसों की फसल खेतों में पकी हुई खड़ी है। इस समय बारिश हुई तो फसल खराब हो जाएगी। राजू ने कहा कि इस मौसम में बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक है। आलू की खोदाई चल रही है। बारिश से आलू खराब होने की ज्यादा संभावना रहती है। बारिश से गेहूं को भी नुकसान हो सकता है, शुक्र रहा कि बारिश तेज नहीं हुई। आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि 22 तक बारिश की छीटें पड़ सकती हैं, किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


फसल-हेक्टेयर में की गई खेती
गेहूं- 1,04,000
जौ-138
मक्का-73
सरसों-24,000
अलसी-42
चना-450
मसूर-40,000
मटर-2195
फसल नहीं हुई है प्रभावित
अभी बारिश ज्यादा नहीं हुई है, बारिश की छीटें ही पड़ी हैं। इससे फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हल्की बारिश से कोई भी फसल प्रभावित नहीं हुई है।
- पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी

तेज हवा चली तो होगा नुकसान
हल्की बारिश से सरसों की पकी हुई फसल को नुकसान हो सकता है। गेंहू की फसल को विशेष नुकसान नहीं होगा। आलू की खुदाई प्रभावित हो सकती है। तेज हवा चलने पर आम के फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीपीएन गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed