फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The players cheered after getting the shield

Balrampur News: शील्ड पाकर चहक उठे खिलाड़ी

Tue, 11 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The players cheered after getting the shield
बलरामपुर। राम अवध इंटर कॉलेज रेंडवलिया में अमर उजाला के जुनून खेल का कार्यक्रम में शील्ड पाते ही खिलाड़ी चहक उठे। यहां के हम सिकंदर के साथ खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दी है। इसी कड़ी में यह प्रयास किया गया है। कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। ऐसे में यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बालिका वर्ग दौड़ में खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में विजेता खिलाड़ियों को शाबाशी भी दी।
विज्ञापन






खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने वाॅलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उनके प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन






खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
एसओ बृजानंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त का उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। ऐसे में गांवों में इस तरह का आयोजन अपने आप में एक अलग पहचान बनाता है।






कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में रेंडवलिया के प्रधान सूरज सोनकर, पूर्व प्रधान प्रभुदयाल यादव, प्रधान कालू बनकट जाबिर अली, पेहर प्रधान प्रतिनिधि तिलकराम वर्मा, प्रधान मोहम्मद नगर ग्रिंट नौशाद अली, प्रधान प्रतिनिधि मसीहाबाद ग्रिंट शिवकरन यादव, हृदय राम यादव, प्रधान टेढ़वा ऐमा फूलचंद, प्रधान जाफराबाद मुमताज अंसारी, समाजसेवी आजाद सिंह, बीडीसी सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed