फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The pain of the pensioners spilled in front of the officials

Balrampur News: अधिकारियों के सामने छलका पेंशनरों का दर्द

Sat, 17 Dec 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The pain of the pensioners spilled in front of the officials
कोषागार पहुंची उतरौला के पीर गयास की रहने वाली पार्वती देवी ने कहा कि उनके पति छोटेलाल लोक निर्माण विभाग में मेट थे। 31 दिसंबर 2018 को वह सेवानिवृत्त हो गए मगर पेंशन नहीं मिली। बीमारी के कारण दो फरवरी 2020 को उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी अभी तक पेंशन नहीं मिल सकी। इससे बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर से 31 जनवरी 2022 को संग्रह अमीन पद से रिटायर हुए ओमप्रकाश शर्मा को अभी तक जीपीएफ नहीं मिल सका है। एलआईसी सहित अन्य देयकों का भुगतान भी लंबित है। यही नहीं, पेंशन भी कम बनाई गई है। ओमप्रकाश के मुताबिक उनसे जूनियर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनसे अधिक पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन

कौव्वापुर के प्राथमिक विद्यायल से 30 जून 2006 को रिटायर हुए मोहम्मद इलियास ने कहा था कि दौड़ते-दौड़ते थक गया। अभी तक न तो पूरी पेंशन मिली और न ही बढ़ोत्तरी व अन्य देयक। इससे समस्या आ रही है। जमधरा की सुन्नती ने भी पेंशन को लेकर समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनर्स की परेशानी बयां करने के लिए यह चंद मामले काफी हैं। शनिवार को पेंशनर्स डे पर कोषागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर्स ने एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम व कोषाधिकारी विनोद कुमार के समक्ष अपना दर्द बयां किया। इस पर त्वरित कार्रवाई की बात कही गई।
एडीएम ने कहा कि पेंशनर्स की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कोषाधिकारी ने बताया कि जिले में साढ़े पांच हजार के करीब पेंशन धारक हैं।
पेंशनर्स की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर काम कराया जा रहा है। कार्यक्रम में पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। लेखाधिकारी एसके सिंह, फूलचंद्र पांडेय, नागमणि मिश्र आदि मौजूद रहे।

पेंशनर्स डे पर संपूर्ण समाधान दिवस का असर दिखा। महज कुछ विभागों के ही अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि कार्यक्रम में कुल नौ शिकायतें ही आईं। इनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed