फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Mahdeiya Chowki incident has sparked excitement within the BJP, and the police have also prepared a report.

Balrampur News: महदेइया चौकी प्रकरण ने भाजपा में बढ़ाई सरगर्मी, पुलिस ने भी तैयार की रिपोर्ट

Thu, 23 Oct 2025 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The Mahdeiya Chowki incident has sparked excitement within the BJP, and the police have also prepared a report.
बलरामपुर के महदेइया बाजार में बैठक कर चर्चा करते ब्लॉक प्रमुख हेमंत जयसवाल व अन्य ।-संवाद
श्रीदत्तगंज। महदेइया चौकी विवाद अब महज स्थानीय पुलिस व कार्यकर्ता का टकराव नहीं रहा, यह अब भाजपा संगठन में सियासी मंथन का कारण बन गया है। पार्टी नेता कार्यकर्ता सम्मान के मुद्दे पर एकजुट होने लगे हैं। इस सब के बीच पुलिस कानूनी प्रक्रिया का हवाला देकर टकराव टालने की कोशिश में है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल से मुलाकात करने पहुंचे। इनमें पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, गैंडास बुजुर्ग ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी भी शामिल रहे। विवाद बढ़ता देख भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और सदर विधायक पल्टूराम ने भी ब्लॉक प्रमुख से बात की। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख दोनों नेताओं से मिलेंगे, जिसके बाद संगठन स्तर से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

इन सवालों में फंसेगी पुलिस

-भाजपा कार्यकर्ता उत्तम कुमार अगर नशे में थे तो क्या चौकी इंचार्ज ने उनका मेडिकल कराया?
-बिना एल्को सेंसर मशीन या फिर ब्रेथ एनालाइजर के किस आधार पर तय हो गया कि भाजपा कार्यकर्ता नशे में था?
-चौकी इंचार्ज को भाजपा कार्यकर्ता के नशे में होने की जानकारी कैसे मिली, क्या किसी ने फोन किया या फिर 112 से जानकारी मिली?
कार्यकर्ता के समर्थन में उतरे मंडल अध्यक्ष
गुमड़ी के मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा और श्रीदत्तगंज के ओम प्रकाश त्रिगुणायत ने कहा कि कार्यकर्ता उत्तम पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि उत्तम शराब या किसी भी नशे का सेवन नहीं करते हैं। पुलिस ने अपने बचाव और बदले की भावना से गलत आरोप लगाकर कार्रवाई की है। पूरे मामले में चौकी इंचार्ज की भूमिका गलत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्क रही पुलिस, भेजी रिपोर्ट
पुलिस प्रशासन ने भी विवाद को गंभीरता से लिया है। महदेइया चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को शराब पीकर अराजकता फैलाने का आरोपी बनाया है।
यूं बढ़ा था विवाद

महदेइया बाजार चौकी प्रभारी संतोष कुमार पर कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल से चौकी प्रभारी की कहासुनी से विवाद बढ़ गया। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। सीओ उतरौला ने किसी तरह से हालात को संभाला। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर बुधवार तड़के चार बजे ब्लॉक प्रमुख ने धरना समाप्त किया।
मैं अभी बाहर हूं। ब्लाॅक प्रमुख से बात हुई है। पूरे मामले पर नजर है। पुलिस की मनमानी अनुचित है। हम व्यवस्था की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज ने जो किया वह गलत है।
रवि मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा-बलरामपुर
-----------------------------------------------

कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं होगा। सभी से वार्ता कर रास्ता निकाला जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने जानबूझकर मामले को तूल दिया। एक गलत परिपाटी की शुरुआत हुई है। इसे पुलिस अधिकारियों को भी समझना होगा।
पल्टूराम, सदर विधायक
------------------------------
भाजपा कार्यकर्ता के विरुद्ध जो रिपोर्ट दर्ज की गई है, वह एक तरह का चालान मात्र है। पूरे मामले में जो भी कार्रवाई हुई है वह चौकी प्रभारी की रिपोर्ट पर ही हुई है।

कर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष
श्रीदत्तगंज

-----------------------------------
मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट में तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले का पटाक्षेप हो गया है।
राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ उतरौला
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article