{"_id":"690b74ba3e7c7b84c40782d3","slug":"the-investigation-of-the-common-review-mission-team-is-complete-and-the-dm-is-met-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136422-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कामन रिव्यू मिशन टीम की जांच पूरी, डीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कामन रिव्यू मिशन टीम की जांच पूरी, डीएम से की मुलाकात
विज्ञापन
बलरामपुर। कामन रिव्यू मिशन टीम ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। टीम ने भ्रमण के दौरान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उनकी स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। टीम जिले से रवाना हो गई है, अब केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी।
टीम के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक पाया गया है। स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं व्यवस्थित हैं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार देखा गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने टीम को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगीए ताकि आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।
सीएचसी उतरौला का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने आई कामन रिव्यू मिशन टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, औषधि वितरण व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश, स्टाफ नर्स, एएनएम तथा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, लैब और दवा भंडार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।