फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The hope of the complainants for justice is getting stronger in Janta Darshan

Balrampur News: जनता दर्शन में मजबूत हो रही फरियादियों की न्याय की आस

Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The hope of the complainants for justice is getting stronger in Janta Darshan
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जुनसुनवाई करते एसपी विकास कुमार ।
बलरामपुर। एसपी कार्यालय में हर दिन आयोजित जनता दर्शन में काफी संख्या में महिलाएं इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंचती हैं। एसपी की पहल व त्वरित निर्देशों से पीड़ितों में न्याय की आस बंधी है। खासकर महिलाओं व बेटियों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। प्रतिदिन सुनवाई के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को थाना श्रीदत्तगंज व कोतवाली उतरौला क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तो उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिम्मेदारों को जांचकर त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन






केस- 1
पिता पर ही लगाया दुष्कर्म का आरोप

श्रीदत्तगंज क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाकर सबको स्तब्ध कर दिया। महिला ने बताया कि यह घटना लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, लेकिन अब वह न्याय चाहती है। एसपी ने महिला की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




केस - 2
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

उतरौला क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि युवक ने बार-बार विवाह का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से मुकर गया। युवती ने एसपी से युवक से शादी कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्याय की पहली सीढ़ी है सुनवाई

जनता दर्शन अब पीड़ितों के लिए उम्मीद का केंद्र बनता जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवस में 30 से 40 पीड़ित मेरे पास जनता दर्शन में पहुंचते हैं। हर पीड़ित की बात सुनी जानी चाहिए, क्योंकि न्याय की पहली सीढ़ी ही सुनवाई है।

- विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed