फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The health team screened sick patients till late night

Balrampur News: स्वास्थ्य टीम ने देर रात तक की बीमार मरीजों की स्क्रीनिंग

Thu, 28 Aug 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The health team screened sick patients till late night
बलरामपुर के गौरा माफी गांव में लोगों से जानकारी लेती स्वास्थ्य टीम। स्रोत विभाग
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के गौरा माफी गांव में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य टीम बुधवार देर रात तक गांव में डेरा डाले रही। एसीएमओ डाॅ. अनिल कुमार चौधरी की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने बीमार मरीजों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की। साथ ही गांव के लोगों को सेहत के प्रति विशेष ध्यान देन का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, संक्रामक रोग विशेषज्ञ (एपिडेमियोलॉजिस्ट) डॉ. श्यामजी श्रीवास्तव देर रात तक गांव में डटे रहे। एसीएमओ ने कहा कि बीमार लोगों को ओआरएस पैकेट, जिंक टैबलेट व क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया है। गांव में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया है। आकस्मिक सेवा के लिए एक स्वास्थ्य टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है, जो 24 घंटे निगरानी करेगी।
विज्ञापन

उबाल कर पानी पीने का दिया सुझाव
एएनएम व आशा ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दे रहीं हैं। लोगों को पानी उबालकर पीने, बासी भोजन का सेवन न करने व घर के आसपास साफ-सफाई रखने का सुझाव दिया है। उल्टी-दस्त व बुखार की समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाने का भी सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed