फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Gumri-Rehara-Sadullahnagar route will be two lanes

Balrampur News: गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग होगा टू लेन

Sun, 18 Jan 2026 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
The Gumri-Rehara-Sadullahnagar route will be two lanes
बलरामपुर में जर्जर गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग।-संवाद
बलरामपुर। गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग को नाबार्ड योजना के तहत 28.50 करोड़ रुपये खर्च कर टू-लेन किया जाएगा।। बाढ़ व बारिश से 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क बदहाल हो गई थी। लंबे समय से लोग इसकी मरम्मत और टू-लेन करने की मांग कर रहे थे। साढ़े तीन मीटर चौड़ी यह सड़क अब सात मीटर चौड़ी की जाएगी। जल्द ही उतरौला विधानसभा क्षेत्र की पांच लाख से अधिक आबादी की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग को टू-लेन करने का प्रस्ताव करीब तीन माह पहले दिया था। विधायक ने मुख्यमंत्री से बताया कि सिंगल रोड होने के चलते इस रूट से बड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है। यह मार्ग सिद्धार्थनगर व गोंडा जनपद को भी जोड़ता है।
विज्ञापन

सड़क अब तक सिर्फ साढ़े तीन मीटर चौड़ी थी। अब इसकी चौड़ाई सात मीटर होने से बड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। सड़क टू लेन होने से उतरौला विधानसभा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा। पीडब्ल्यूडी को इस सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग गोंडा योगेंद्र सिंह ने सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर करके बजट का निर्धारण कर दिया है। गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर सड़क अब मरम्मत के साथ सात मीटर चौड़ी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
उतरौला विधायक की इस पहल पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासी राधे वर्मा, मनीष, मनोज, शिवशंकर व महेश ने कहा कि गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग बाढ़ व बारिश के चलते गड्ढों में तब्दील हो गया है। आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण से समस्या दूर हो जाएगी।

कार्यदायी संस्था को पांच वर्ष तक करनी होगी निगरानी
गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण कराने के बाद अगले पांच वर्ष तक कार्यदायी संस्था को निगरानी करनी होगी। सड़क निर्माण के बाद यदि गड़बड़ी आएगी तो कार्यदायी संस्था को अगले पांच वर्ष तक मरम्मत करानी होगी।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed