फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The fraudster had got his Aadhaar made from Kolkata

Balrampur News: जालसाज ने कोलकाता से बनवाया था अपना आधार

Wed, 19 Feb 2025 07:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
The fraudster had got his Aadhaar made from Kolkata
- जनसेवा केंद्र संचालक ने वास्तविक पता छुपाने के लिए निकाली थी तरकीब
विज्ञापन

- लैपटाॅप में छुपे हैं फर्जीवाड़ा के कई रहस्य, व्हाट्सएप चैट खंगाल रही पुलिस
संजय तिवारी
बलरामपुर। नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती जिले में फर्जी आधार कार्ड के साथ ही जन्म, निवास व आय प्रमाणपत्र बनाने के जालसाजों के तार पूर्वांचल के कई जिलों तक फैले हैं। कथित जनसेवा केंद्र संचालक दिनेश पाठक ने अपना भी फर्जी आधार कार्ड बना रखा था, ताकि पुलिस के आंख में धूल झोंक सके। उसने कोलकाता से आधार कार्ड बनवाया था, इसके साथ ही नेपाल में ही ठिकाने बनाने की रणनीति भी तैयार कर रखी थी। लेकिन पुलिस ने ऐनवक्त पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर फर्जीवाड़ा के जाल को फैलाने की कोशिश पर पानी फेर दिया।
पुलिस के हाथ जालसाजों के 13 लैपटाॅप समेत कई तकनीकी संसाधन मिले हैं, यही नहीं व्हाट्सएप चैट हैरान करने वाले हैं। एसपी विकास कुमार ने जालसाजों के तंत्र पर भी संकेत दिए हैं। दूसरे राष्ट्र के लोगों को भी आधार कार्ड के जरिए भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र देने की जो पटकथा तैयार हुई थी उसके अहम तथ्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। हालांकि अभी पुलिस इसका पुख्ता प्रमाण ढूंढ रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के आधार बनाने के लिए दी गई आईडी और पासवर्ड के बेजा इस्तेमाल के मामले में भी पुलिस चौकन्नी हो गई है। दरअसल इस समय बलरामपुर और सिद्धार्थनगर ही नहीं सभी जिलों में आधार कार्ड बनाने का जोर चल रहा है। सिद्धार्थनगर के शिक्षामित्र महेंद्र मिश्र की जालसाजों के गैंग से सीधा संबंध होने की पुष्टि से जांच का दायरा और बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि श्रावस्ती, बहराइच, महराजगंज आदि नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में इन जालसाजाें के तार भी जुड़े हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी की जा रही है जांच
फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का मामला काफी गंभीर है। इसमें 11 की गिरफ्तारी कर ली गई है, पूछताछ और छानबीन में कई तथ्य सामने आए हैं। इसके आधार पर आगे भी जांच की जा रही है। जालसाजों का तंत्र कई जिलों तक फैले होने की आशंका है, कार्रवाई जारी रहेगी। - विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed